Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

समरस और सशक्त सनातन हिंदू समाज से ही विश्वकल्याण संभव : डॉ वीरेंद्र साहू

समरस और सशक्त सनातन हिंदू समाज से ही विश्वकल्याण संभव : डॉ वीरेंद्र साहू
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के युवा इकाई बजरंग दल, रांची महानगर के तत्वधान में आज दिनांक 14 अगस्त 2022 को बुटी स्थित गोविंदम पैलेस में अखंड भारत दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भारत माता की महाआरती भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा भारतवर्ष पुरातन संस्कृति का हृदय स्थल है। भारत का कल्पना मात्र भारत वर्ष तक ही सीमित नहीं है बल्कि हमारी कल्पना जंबूद्वीप है। जंबूद्वीप का तात्पर्य यूरोप और एशिया है। हमारी पुरातन संस्कृति संपूर्ण जंबूद्वीप में था। 2000 वर्ष पूर्व ईसा मसीह के जन्म के पश्चात एक नई संस्कृति का जन्म हुआ, जिसका केंद्र यूरोप रहा। वहीं दूसरी ओर लगभग 1400 वर्ष पूर्व हजरत मोहम्मद के जन्म के पश्चात दूसरी प्रकार की संस्कृति का जन्म हुआ, जिसका केंद्र अरब रहा। कुरान के अनुसार 1400 वर्ष पूर्व अरब में 360 मंदिरों में की पूजा हुआ करती थी, उसे नष्ट करके वहां पर मुस्लिम धर्म स्थापना का कार्य प्रारंभ हुआ। छोटे-छोटे कबीले में रहने वाले सनातन परंपराओं के लोगों को तलवार के बल परास्त करते हुए जंबूद्वीप को खंडित कर छोटे-छोटे देश बनाते चले गए। परिणामस्वरूप आज 2000 साल से सनातन परंपरा को नष्ट करने की सिलसिला के कारण एक ओर लगभग 50 से 60 ईसाई देश, तो वहीं दूसरी ओर 50 के लगभग में मुस्लिम देश बन गये। यह सिलसिला अंग्रेजों के आने के बाद भी चलता रहा 1876 में अफगानिस्तान से शुरू होकर 1947 तक नेपाल, भूटान, म्यांमार, तिब्बत, श्रीलंका, पूर्वी पाकिस्तान, पश्चिम पाकिस्तान जैसे देशों का बनना होता रहा। मुस्लिम एवं ईसाईकरण के प्रभाव क्षेत्र सदैव जंबूद्वीप से कटते रहे। वर्तमान का भारतवर्ष आज भी धर्मांतरण के दंश झेल रहा है। कई क्षेत्रों में अलगाववाद पनप रहे हैं, जिससे भारत की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पुनः खंडित होने का संकेत भी मिलता रहता है। डॉ साहू ने कहा समस्त सनातन हिंदू समाज को सोचना है कि समाज को कैसे समरस एवं सशक्त बना सकते हैं। हर नागरिक को समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए आगे आना होगा तभी हमारा सनातन परंपरा बचा रहेगा। सनातन परंपरा बचने से मात्र सनातन परंपरा के लोगों को ही लाभ नहीं है बल्कि इसी परंपरा से ही विश्व का कल्याण हो सकता है, क्योंकि सर्वे संतु निरामया की कल्पना सिर्फ हिंदू सनातन संस्कृति ही कर सकता है। अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम बाल्मीकि नगर श्री राम नगर चाणक्य नगर माधव नगर बिरसा नगर केशव नगर एवं गुरु गोविंद सिंह नगर में भी कार्यक्रम आयोजन किया गया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, बजरंग दल संयोजक प्रकाश रंजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर सह कार्यवाह दीपक पांडे, महानगर बौद्धिक प्रमुख शशिकांत झा, आगाशे नगर के अध्यक्ष उदित नारायण सिंह, चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, कार्यक्रम के संयोजक कुंदन कुमार, दुर्गा वाहिनी विभाग सहप्रमुख काजल सोनी, पंचरतन देवी, भोलानाथ विश्वास, सत्येंद्र सिंह, युगल किशोर, अमन कुमार, अशोक बबलू, मंटू दुबे, डॉ जीवाधन प्रसाद, संजय सिंह, संजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी बजरंग दल, रांची महानगर के संयोजक प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,065