Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

‘जी ले जरा’ की शूटिंग अगले साल से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
‘जी ले जरा’ की शूटिंग अगले साल से
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट का कहना है कि ‘जी ले जरा’ की शूटिंग अगले साल शुरू की जायेगी। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी ले जरा को लेकर चर्चा हो रही थी कि इस फिल्म पर अभी काम बंद कर दिया गया है। क्योंकि इस फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट तीनों के पास बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में अभी शूटिंग करना संभव नहीं है, क्योंकि डेट्स मिलने में समस्या का सामना हो रही है। आलिया भट्ट ने कहा है कि जी ले जरा बन रही है। हम अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करेंगे, क्योंकि इस साल शूटिंग शुरू नहीं हो सकती है। हम इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इसे ऐसे ही जाने नहीं दे सकते हैं। ये एक बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है और हम इसके लिए अब इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,841