Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस में नजर आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस में नजर आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक आफ डार्कनेस’ में नजर आयेंगी। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक आॅफ डार्कनेस में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, निकिता रॉय एंड द बुक आॅफ डार्कनेस जल्द आ रही है। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज अभिनेता परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ स्क्रीन साझा करूंगी। सोनाक्षी ने कहा, कुश और मैं एक अच्छे प्रोजेक्ट में कोलैबोरेट करना चाहते थे। आखिरकार हमें कुछ ऐसा मिला, जो हम दोनों को पसंद आया और इसके बारे में हम एक्साइटेड हैं। निकिता रॉय और द बुक आॅफ डार्कनेस को 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,032