मनोरंजन
अमिताभ बच्चन को मिला एफआईएएफ 2021 अवॉर्ड
ABN Bureau
•
20 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो अपनी हर फिल्म में ऐसा शानदार अभिनय करते हैं जो कि काफी प्रभावित करने वाला होता है। लेकिन इस समय जो खबर उनको लेकर आ रही है वो काफी ज्यादा चर्चा में है। इस खबर को जानने के बाद उनको फैंस काफी खुश होने वाले हैं। गौरतलब है कि महानायक को एफआईएएफ पुरस्कार से नवाजा गया है और ऐसा करने वाले वो भारत के पहले व्यक्ति बने हैं। इसके पहले किसी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ये सम्मान फिल्म हेरिटेज संरक्षण में अपने अहम योगदान को लेकर अमिताभ बच्चन को मिला है।
विज्ञापन