Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

लंदन में अक्षय ने पूरी की नयी फिल्म की शूटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लंदन में अक्षय ने पूरी की नयी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज हाल ही में रिलीज हुयी थी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर नकार दी गयी। अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें अक्षय सिख के गेट अप में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर पगड़ी है, आंखों पर चश्मा, बड़ी-बड़ी दाढी लगाए वह खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोल माइन रेस्क्यू पर आधारित है। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने रानीगंज कोल फील्ड में 1989 में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी। अक्षय कुमार उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय की इस फिल्म का नाम कैप्सूल गिल बताया जा रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्माण वासू भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,040