Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

मानहानि मामले में फिर मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना रनौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानहानि मामले में फिर मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना रनौत
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी। धेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को जब मामले की सुनवाई के लिए पेश किया गया तब कंगना रनौत के वकील ने अभिनेत्री को पेशी से छूट देने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद अदालत ने रनौत के वकीलों को मामले से संबंधित लिखित दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि आरोपी को सुनवाई की अगली तारीख (4 जुलाई) को पेश होना पड़ेगा। रनौत के वकील द्वारा दस्तावेज सौंपने के बाद अदालत ने उस दिन के लिए पेशी से छूट प्रदान की। अदालत ने अगली सुनवाई तक रनौत के विरुद्ध वारंट जारी करने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,017