Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

‘नो इंट्री’ के सीक्वल में काम करेंगे अनिल कपूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
‘नो इंट्री’ के सीक्वल में काम करेंगे अनिल कपूर
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अनिल कपूर सुपरहिट फिल्म नो इंट्री के सीक्वल में काम करते नजर आयेंगे। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘नो इंट्री’ का सीक्वल ‘नो इंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं। अनिल कपूर, सलमान खान के साथ नो एंट्री में इंट्री में काम करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को एसकेएफ, बोनी कपूर और जी स्टूडियो साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। अनिल कपूर ने बताया कि नो इंट्री की सीक्वल बन रही है। उन्होंने कहा, लोग नो एंट्री 2 का इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार होगा और मैं फ्रेंचाइजी में वापस आने का इंतजार कर रहा हूं। अनीस बज्मी और सलमान जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे। अनिल कपूर ने कहा, मैंने अलग-अलग पीढ़ी के कई अभिनेताओं के साथ कॉमेडी की है। मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार करता हूं जहां मेरी केमिस्ट्री बाकी कलाकारों के साथ फिट बैठे। मैं नए अभिनेताओं के साथ भी काम करना चाहता हूं। मैं आमिर खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,785