Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

बहुत जल्द रिलीज होगी नागपुरी फिल्म "करमा-धरमा"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बहुत जल्द रिलीज होगी नागपुरी फिल्म "करमा-धरमा"
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी शिवा म्यूजिक बहुत जल्द डिजिटल मंच पर नागपुरी फिल्म करमा धरमा रिलीज करेंगे, जिसकी तैयारी जोर-शोर के साथ जारी हैं। शिवा म्यूजिक ने फिल्म के डिजिटल राइट्स लें लिए हैं। फिल्म के गानों को शिवा म्यूजिक हमर झारखंड और पूरी फिल्म को शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य डिजिटल मंच पर भी फिल्म रिलीज की जाएगी।फिल्म की कहानी मनोरंजक और पारिवारिक हैं, जिसमें दिनेश देवा, कैलाश जैक्सन, मोनू राज, वर्षा ऋतु, शिवानी, पूनम सिंह,-नागपुरी झूमर सम्राट पद्मश्री मुकुंद नायक, देवदास विश्वकर्मा एवं अन्य ने अभिनय किया है।फिल्म का गीत संगीत बेहद ही कर्णप्रीय व मधुर है, जिसे पवन रॉय,पंकज रॉय, मनोज झारखंडी, ज्योति साहू, सुमन गुप्ता ने अपनी आवाज दी हैं। वहीं फिल्म के गीतों को राज रॉय, ज्योति साहू, सरिता एवं मनोज झारखंडी ने लिखा हैं। इस फिल्म के निर्देशक पप्पू खान, निर्माता बानी महतो एवं देवेंद्र कुमार, संगीत बंटी स्टूडियो हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,193