टीम एबीएन, रांची। भोजपुरी फिल्म "छोरी सरहद पार के" का ट्रेलर ऑक्सिमिन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में राहुल वर्मा, नेहा मिश्रा, पवन सिंह चौहान, श्रीराम बिहारी, अंकित कुमार, टुनटुन यादव, रामप्रवेश चौहान, गोपाल चौहान, पीयुष प्रेमी, अनिल कुमार, मौसम रानी, अंजू चौहान व अन्य ने अभिनय किया है। ऑक्सिमिन भोजपुरी की इस ट्रेलर रिलीज से एक नई शुरुआत है। आगे और भी फिल्में नियमित रिलीज होंगी।नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म औसतन मनोरंजन के अनुकूल हैं। उम्मीद हैं दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे।इ स फिल्म के निर्माता निर्देशक दिलीप चौहान, सह निर्माता शंभु चौहान, लेखक गीतकार दिलीप चौहान, संगीत सुलतान अहमद, कैमरामैन पंकज गोस्वामी हैं। जैसा कि ऑक्सिमिन भोजपुरी के सीईओ आयुष दुबे ने बताया कि यह फिल्म झारखंड की खोरठा भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी हैं।संभावना है कि अगले हफ्ते तक खोरठा भाषा में फिल्म का ट्रेलर झॉलीवुड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया जाएगा। वहीं फिल्म के निर्माता निर्देशक दिलीप चौहान का कहना हैं कि आगे भी वे अच्छी फिल्मों का निर्माण जारी रखेंगे और मधुर गीत संगीत का मिश्रण भी रहेगा, जो दर्शकों के पसंद के अनुरूप होगी।