Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 66
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

रणबीर कपूर ने पूरी की रोम-कॉम फिल्म की शूटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रणबीर कपूर ने पूरी की रोम-कॉम फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली रोम-कॉम फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रणबीर कपूर इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से चर्चा में में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शमशेरा’ के बाद अब रणबीर की तीसरी फिल्म को लेकर जानकारी सामने आयी है। कहा जा रहा है कि लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्मकार बोनी कपूर इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। रणबीर पिछले हफ्ते तक श्रद्धा कपूर के साथ स्पेन में फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग कर रहे थे। इस अनाम रोम-कॉम की शूटिंग जनवरी 2021 में नोएडा में शुरू हुई थी। इस साल की शुरूआत में टीम ने दिल्ली, मुंबई और स्पेन में शूटिंग फिर से शुरू की। इस फिल्म को अगले साल 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन