अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक मानते हैं। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनीं फिल्म लक्ष्मी में अक्षय ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार ने इसे अपने जीवन की सबसे कठिन भूमिका बताया है। अक्षय ने कहा, ‘‘ "फिल्म लक्ष्मी फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा है। जिस प्रकार यह भूमिका बात करती है, चलती है, डांस करती है। इसके लिए मैंने कई घंटे की मेहनत अभ्यास के तौर की थी। यह पहली बार है जब मैंने खुशी-खुशी रीटेक दिए क्योंकि मैं अच्छा करना चाहता था।”