Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

पठान से शाहरुख खान का लुक रिलीज

पठान से शाहरुख खान का लुक रिलीज
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। शाहरूख की आने वाली फिल्म पठान से उनका लुक रिलीज कर दिया है। शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर यशराज फिल्म्स ने मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म पठान से शाहरुख के बेहद इंटेंस लुक को रिलीज किया है। पठान के मोशन पोस्टर में शाहरुख गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं, जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, एक्शन थ्रिलर पठान में शाहरूख अल्फा मैन आॅन द मिशन हैं जो भारत में एक्शन जॉनर में नया बेंचमार्क स्थापित करेगा। जब आपकी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार हों, तो आपको हर मामले में शानदार रहना होगा और मुझे नहीं लगता कि पठान के साथ हम दर्शकों को कहीं से भी निराश करेंगे। पठान में शाहरुख खान का लुक बहुत सहेज कर रखा गया था। दुनिया भर के फैंस लंबे समय से उनके लुक को जारी करने की मांग करते रहे हैं और हमें लगा कि उनके प्रशंसकों और दर्शकों के लिए इसे रिलीज करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। मुझे उम्मीद है कि लोगों को और शाहरुख के प्रशंसकों को पठान का उनका लुक पसंद आएगा। सिद्धार्थ आनंद ने कहा, शाहरुख खान के 30 साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने आप में एक सिनेमैटिक मोमेंट है और हम उनके लाखों-लाख फैंस के साथ इसे ग्लोबली सेलिब्रेट करना चाहते थे। आज शाहरुख खान का दिन है और हमें इसके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है। यह टीम पठान का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहटों के लिए थैंक यू कहने का तरीका है जो सिनेमा में अपनी अविश्वसनीय यात्रा के दौरान उन्होंने हम सभी को दिया है। गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु में 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,497