Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म प्रण की शूटिंग पूरी, पोस्ट प्रोडक्शन बहुत जल्द

भोजपुरी फिल्म प्रण की शूटिंग पूरी, पोस्ट प्रोडक्शन बहुत जल्द
विज्ञापन
टीम अब, वैशाली (बिहार)। परमेश्वर फिल्मस एंड शाज फिल्मस के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म प्रण की शूटिंग सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और बताया जाता हैं कि जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन भी किया जाएगा। फिल्म की पूरी शूटिंग वैशाली बिहार में की गई हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शांतिपूर्ण माहौल में बड़े ही बेहतरीन तरीके से फिल्मांकन हो चुकी हैं और इस फिल्म को करने में बहुत ही शानदार अनुभव रहा हैं। फिल्म की पूरी टीम ने मेहनत और लगन के साथ काम किया।जो फिल्म में दर्शकों को दिखेगा।फिल्म पूर्णतः मनोरंजक व पारिवारिक हैं, जो दर्शकों को मोर पिया हरजाई और सईयां मिलल बा 420 की तरह ही जरूर पसंद आयेगी। इस फिल्म के निर्देशक अनिल कमल चौहान, डीओपी अमिताभ चंद्रा, लेखक सुधीर कुमार चंचल, संगीतकार अभिषेक चौधरी, गीतकार पंकज प्रियदर्शी, अशोक वर्मा एवं कुमार सोना, एसोसिएट डायरेक्टर एस पी सिंह बाबा, मेकअप मैन जय शर्मा, आर्ट डायरेक्टर मनोहर, फाइट मास्टर सहवाज अली, प्रोडक्शन मैनेजर रंजन तिवारी, कोरियोग्राफर गणेश कुमार, अक्षत व रवि राज हैं।फिल्म में राज सिंह राजपूत, नीतू मौर्य, उमेश सिंह, यश त्रिपाठी, राहुल महाजन, सतीश साहनी, वीरू प्रताप सिंह, अंजली सिंह, अभिराज साह एवं अन्य ने अभिनय किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,387