Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

विक्की कौशल ने सैम बहादुर के लिए शुरू की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विक्की कौशल ने सैम बहादुर के लिए शुरू की तैयारी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर के लिये तैयारी शुरू कर दी हैं। विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा में हैं। विक्की कौशल ने अपनी इस फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म की तैयारियां शुरू करने की जानकारी विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फिल्म की स्क्रिप्ट की तस्वीर साझा कर दी है। विक्की कौशल ने फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ-साथ फोटो में एक बॉलेट और पेन की भी झलक साझा की है। साथ ही फील्ड मार्शल मेकनशॉ की पुरानी तस्वीर भी दिख रही है। फिल्म सैम बहादुर वर्ष 1971 में हुये भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्य गाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ और फतिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,436