Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने लगायी 13 फीट ऊंची जंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाइगर श्रॉफ ने लगायी 13 फीट ऊंची जंप
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ ने 13 फीट ऊंची जंप लगायी है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टागइर श्रॉफ अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लगभग 13 फीट ऊपर लगे फायर सेफ्टी वॉटर पाइप को जंप लगा कर छू रहे हैं। इस वीडियो को टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ शर्टलेस होकर जंप लगा कर लगभग 13 फीट ऊपर लगे फायर सेफ्टी पाइप को छू रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में वो एक के बाद एक लगातार बैक फ्लिक लगाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो अपने एब्स भी फ्लॉट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ये पाइप लगभग 13 फीट पर है। मुझे लगता है कि शायद मेरी पुरानी ताकत वापस आ गई है। टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,589