Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

अमिताभ फिर शुरू करेंगे संडे मीट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमिताभ फिर शुरू करेंगे संडे मीट
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से संडे मीट शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर जलसा के गेट पर फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग को फिर से शुरू करने का हिंट दिया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यदि मुलाकात फिर से शुरू होती है, तो भी यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने मुंबई में कई कोविड-19 प्रोटोकॉल में मिली ढील को एक आशीर्वाद भी बताया है। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, मुंबई सिटी की ताजा खबर यह है कि कोरोना को लेकर अब मुंबई में मास्क समेत कोई भी प्रोटोकॉल्स नहीं रह गए हैं। यह एक आशीर्वाद की तरह है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी राहत मिल गई है। अब दूर से लोग आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। अब जलसा में होने वाली संडे मीट भी पहले की तरह फिर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी प्रिकॉशन्स सरकार द्वारा आगे जारी किए जाते रहेंगे उसे फॉलो करते रहना है। फिर से जलसा में होने वाली संडे मीट को लेकर एक्साइटेड हूं। अब रिकवर होने की जरूरत है।
विज्ञापन