मनोज बाजपेयी 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म नेपाल सीमा के पास, बिहार के बेलवा गांव में 23 अप्रैल 1969 को हुआ था। हाल ही में मनोज की वेब सीरीज साइलेंस: कैन यू हियर इट रिलीज हुई है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मनोज अब बॉलीवुड में जाना-माना नाम बन चुके हैं लेकिन एक दौर ऐसा था जब स्ट्रगल से परेशान होकर उनके मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे।
मनोज बताया, शुरुआत में सब बहुत कठिन था। पांच दोस्तों के साथ हमने चॉल किराए पर ली और काम ढूंढने लगे लेकिन कोई रोल नहीं मिला। एक बार एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने मेरी फोटो फाड़ दी और एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गए। यहां तक कि मुझे अपने पहले शॉट के बाद गेट आउट तक कहा गया। मेरे पास किराए के पैसे नहीं हुआ करते थे और खाने के लिए वड़ा-पाव भी महंगा लगता था।