एबीएन डेस्क। बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ो में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया था। जिसमें टॉप 6 में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई घर से बेघर हो जाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को शहनाज गिल का परफॉर्मेंस देखने काे मिलता है। वहीं अब रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, राखी सावंत-रितेश साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश - करण कुंद्रा : हाल ही में चैनल ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में शेरशाह का हिट गाना रातां लम्बियां बज रहा है। वीडियो में तेजस्वी ने लाल रंग की वनपीस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, वहीं करण लाल रंग के शर्ट के साथ ब्लैंक पैंट ने नजर आ रहे हैं। राखी सावंत – रितेश : वहीं दूसरे प्रोमो में राखी सावंत और रितेश सिंह एक परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिल्म बरेली की बर्फी के सुपरहिट गाने बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाए पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शमिता शेट्टी - राकेश बापट : एक दूसरे प्रोमो में शमिता शेट्टी फिल्म पुष्पा के गाने सामी पर थिरकती नजर आ रही हैं। पहले तो शमिता शेट्टी का डांस देख उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट अपना माथा पीटने लगते हैं और फिर शमिता को जॉइन कर लेते हैं। इस परफॉर्मेंस में दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर नजर आ रही है।