Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

बहुत जल्द शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर दिखेगा बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बहुत जल्द शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर दिखेगा बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो
विज्ञापन

एबीएन इंटरटेनमेंट डेस्क (रांची)। शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर बहुत जल्द एक बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो फिल्म हीरो लेखन कोरा बहुत जल्द रिलीज की जायेगी। बजट कितना हैं, अभी बताया नहीं गया हैं। लेकिन, अब तक बनीं सभी संताली म्यूजिक वीडियो से सबसे ज्यादा बजट लगाया गया है। 

जो अभिनेता - अभिनेत्री हैं, वे सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय और चर्चित हैं। चौधरी मुंडा और बेबो घोष की जोड़ी इस म्यूजिक वीडियो में देखने को मिलेगी। वहीं, गंगाधर बिनधनी और सुकांति बिनधनी की मधुर आवाज सुनने को मिलेगी। निमार्ता यश राज सुनेजा और निर्देशक नौशाद खान हैं। यश राज सुनेजा ने गाने को लेकर बताया कि यह एक बेहतरीन संताली म्यूजिक वीडियो हैं। जो बड़े बजट में बनायी गयी हैं। 

चर्चित कलाकारों ने अभिनय किया हैं और गायक-गायिकाओं ने भी भाव के साथ गायन किया है। उम्मीद है संताली श्रोताओं एवं दर्शकों को यह म्यूजिक वीडियो जरूर पसंद आयेगा।  शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर झारखंड के भाषा में म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का बल्क कलेक्शन हैं। जहां श्रोता-दर्शक मुफ्त में म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन