Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक
विज्ञापन
  • दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, पद्मश्री श्री नाना पाटेकर जी के आज सुबह गोवा में हुए आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है।

लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म जगत के क्रांतिवीर नहीं रहे। नाना पाटेकर के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। उनका जाना भारतीय़ सिनेमा के एक युग का अंत है।

नाना पाटेकर जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक विचार थे। क्रांतिवीर, तिरंग, प्रहार, अब तक छप्पन, नटसम्राट और वेलकम जैसी फिल्मों में उन्होंने जो दमदार अभिनय किया, वह पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। वे तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित थे। 

उनकी आवाज, उनकी संवाद अदायगी और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें सबसे अलग बनाती थी। किसान और जवान के मुद्दे पर उनकी संस्था नाम फाउंडेशन का काम हमेशा प्रेरणादायी रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, मित्रों एवं करोड़ों प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन