Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

आंगन के अभिनेता रवि राज मुर्मू का जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आंगन के अभिनेता रवि राज मुर्मू का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

रांची पहुंचे आंगन के अभिनेता रवि राज मुर्मू, बोले- यह पुरस्कार पूरे प्रदेश का सम्मान 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म आंगन के अभिनेता रवि राज मुर्मू बुधवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में झारखंडी कलाकार, शुभचिंतक और फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर रवि राज मुर्मू का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

रांची पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में रवि राज मुर्मू ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का सम्मान है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता में झारखंड के लोगों और कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आंगन को झारखंड के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलेगा। 

रवि राज मुर्मू ने कहा कि झारखंड की कहानियों को यहां के कलाकार बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंगन की सफलता से राज्य के अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों को भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड से कई और कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर उभरकर सामने आयेंगे। 

मौके पर रवि राज मुर्मू के पिता महेश्वर मुंडा और फिल्म की निर्माता प्रियंका किस्कु ने भी फिल्म की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगन में संथाली भाषा और संस्कृति को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में संथाली भाषा के साथ अंग्रेजी सबटाइटल भी दिये गये हैं, ताकि इसे अधिक से अधिक दर्शक समझ सकें। 

रवि राज मुर्मू के भाई प्रदीप राज मुर्मू ने कहा कि झारखंड में कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पाता। आंगन में लोककथा के माध्यम से झारखंड की संस्कृति और कहानी को दर्शाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की सफलता को लेकर कलाकारों और पूरी टीम में उत्साह है।

विज्ञापन