रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के घर मातम छा गया है। रानी मुखर्जी की मां ने 22 सितंबर की दोपहर को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के घर मातम छा गया है।
रानी मुखर्जी की मां ने 22 सितंबर की दोपहर को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यशराज फिल्म्स की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गयी है। बयान में परिवार की ओर से इस मुश्किल और भावुक समय में लोगों से निजता बनाये रखने की अपील की गयी है।
साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि परिवार की भावनाओं और निजी समय का सम्मान करें और उन्हें इस दुख से उबरने के लिए जरूरी वक्त दें। दरअसल, रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स ने एक बयान जारी करते हुए लिखा कि भारी मन के साथ हम बता रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी (75) का आज दोपहर निधन हो गया है। परिवार इस दुख के समय में आपसे प्राइवेसी बनाये रखने का अनुरोध करता है। आपके समर्थन, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।