4, 5 और 6 को ठप रहेगा अदालतों में कामकाज

 

टीम एबीएन, रांची। सदर एसडीओ, रांची के न्यायालय ने पूजा कुमारी बनाम संजय कुमार चतुर्वेदी मामले (धारा 126 बीएनएसएस) में रांची जिला बार एसोसिएशन के 15 से अधिक पदाधिकारियों व वकीलों को कारणपृच्छा नोटिस जारी किये जाने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। 

इसके विरोध में वकीलों ने 4, 5 और 6 अगस्त को अदालती कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सोमवार को फऊइअ भवन में एड-हॉक कमेटी के सदस्यों शंभू प्रसाद अग्रवाल, मुकेश कुमार केशरी और संजय कुमार विद्रोही की मौजूदगी में आयोजित आम सभा में इस नोटिस को बार एसोसिएशन के खिलाफ निराधार व अनावश्यक कदम बताया गया। 

आंदोलन की रूपरेखा

  • 4 अगस्त: सिविल कोर्ट बंद रहने के कारण अधिवक्ता केवल कार्यपालक न्यायालयों के कार्यों में भाग नहीं लेंगे। 
  • 5 अगस्त: व्यवहार न्यायालय और कार्यपालक अदालतों सहित सभी स्तरों पर पूर्ण न्यायिक कार्य बहिष्कार रहेगा। 
  • 6 अगस्त: दोपहर 1:30 बजे शोक सभा के बाद कामकाज ठप रहेगा और पुन: आम सभा कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। 
  • एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सर्वसम्मति से लिये गये इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले अधिवक्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse