टीम एबीएन, रांची। आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने की। अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन को नयी ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा।
मीडिया से बातचीत में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में भर्ती घोटालों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल सीआईडी जांच के भरोसे मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है।
उन्होंने मांग की कि 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करायी जाये, जेपीएससी के वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाया जाये तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एवं विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करार्यी जाये।
सरकार यह सार्वजनिक करे कि अब तक सीआईडी को कितने महत्वपूर्ण मामलों की जांच सौंपी गयी, उनमें से कितने मामलों का अंतिम निष्पादन हुआ तथा कितने मामले अब भी लंबित हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse