- दिसंबर 2027 में रिलीज होगी तुंबाड 2
- सामने आई तुंबाड 2 की रिलीज डेट, जानिये कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सोहम शाह की फिल्म
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मच अवेटेड हॉरर फिल्म तुंबाड 2 अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। इसके साथ ही अब ये स्पष्ट हो गया है कि 2018 की सफल फिल्म तुंबाड का सीक्वल कब सिनेमाघरों में दस्तक देगा?
दिसंबर 2027 में रिलीज होगी फिल्म
सोहम शाह ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके तुंबाड 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। सोहम शाह ने फिल्म का पुराना पोस्टर ही साझा करते हुए ये स्पष्ट किया कि तुंबाड 2 साल 2026 में रिलीज नहीं होगी। फिल्म अगले साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सोहम शाह ने स्पष्ट किया कि तुंबाड 23 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए सोहम ने कैप्शन में लिखा, पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत जारी है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में प्रलय आयेगा भी लिखा है।