Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को बताया बेहद भावनात्मक सफर

रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को बताया बेहद भावनात्मक सफर
विज्ञापन
  • मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है : रानी मुखर्जी

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनके लिये मदार्नी 3 का सफर बेहद भावानात्मक रहा है। फिल्म मर्दानी 3 को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म स्ट्रीमिंग पर एक बड़ी सफलता के रूप में उभरी है। 

फिल्म अपनी मजबूत थिएट्रिकल रन के बाद 30 दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करती रही। मर्दानी 3 ने कल नेटफ्लिक्स पर 30 दिन पूरे किए, जो इस चर्चित फ्रेंचाइज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज बनी हुई है। रानी मुखर्जी ने कहा, मेरे लिए मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है, क्योंकि इसने हर जगह दर्शकों से जुड़ाव बनाया है।

पहले सिनेमाघरों में और अब दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर। फिल्म का थिएट्रिकल रन बहुत मजबूत रहा, इसने महिला-प्रधान एक्शन फिल्म और फ्रेंचाइज के लिए कई मील के पत्थर पार किए, और आज इसे पूरे एक महीने तक स्ट्रीमिंग पर टॉप फिल्मों में ट्रेंड करते देखना बेहद विनम्र करने वाला अनुभव है। 

यह सफलता एक बदलाव को दशार्ती है कि दर्शक अब हर प्लेटफॉर्म पर ताकतवर महिला-प्रधान कहानियों को अपना रहे हैं। यह साबित करता है कि उद्देश्यपूर्ण कंटेंट, साहस, न्याय और वास्तविक मुद्दों पर आधारित कहानियां न सिर्फ व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी प्रभावशाली होती हैं।

एक महिला-प्रधान एक्शन फिल्म का सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहना और फिर हफ्तों तक स्ट्रीमिंग पर टॉप पर ट्रेंड करना एक बात साफ बताता है: दर्शक ताकत, उद्देश्य और सच्चाई से प्रेरित कहानियां चाहते हैं। इस तरह की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है।

 ईमानदारी, भावना और मजबूत नैतिक आवाज वाली कहानियां कहीं भी पहुंच सकती हैं। वे थिएटर से शुरू होकर दुनिया भर के लाखों दिलों में अपनी जगह बना सकती हैं। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3, फ्रेंचाइज की मजबूत और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की विरासत को आगे बढ़ाती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,796