Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

धुरंधर ने किया 3000 करोड़ की कमाई पार

धुरंधर ने किया 3000 करोड़ की कमाई पार
विज्ञापन

धुरंधर सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। जियो स्टूडियोज की दोनों फिल्मों, धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स आफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

धुरंधर सीरीज की दोनों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 

सिर्फ घरेलू बाजार में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था। इसके बाद रिलीज हुई धुरंधर 2: द रिवेंज ने इस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन किया। फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक ही भाषा में 1000 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल किया। 

दोनों फिल्मों का कुल वैश्विक कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गयी है। दोनों फिल्मों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। 

एक्शन, कहानी और बड़े पैमाने हुई रिलीज ने इसे भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय इसे बनाया। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बड़े बजट और फ्रेंचाइजी मॉडल के नए दौर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक कहानी को दो हिस्सों में पेश किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,143