- धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी; वर्ल्डवाइड कितना कमाया
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म धुरंधर 2 ने अपने नाम किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 1009 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म धुरंधर 2 ने तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर भी 1,050.51 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 23वें दिन की बात करें तो धुरंधर 2 ने 2.09 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन हैं। वहीं 23वें दिन तमिल वर्जन ने 3 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 4 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं।