Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म हम आपके हैं कौन का सीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म हम आपके हैं कौन का सीन
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन का एक सीन रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन का एक शानदार सीन रिक्रिएट किया है, जो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हाथ में गुलेल लिए माधुरी, सलमान पर निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं, जो बिल्कुल सटीक लगता है। इसके बाद सलमान खान, माधुरी दीक्षित की तरफ उन्हीं की स्टाइल में पलट कर देखते हैं और कहते हैं, क्या निशाना है, जिस पर माधुरी मुस्कुरा देती हैं। इसके बाद सलमान, माधुरी का हाथ पकड़कर उन्हें आगे की तरफ ले जाते हैं और कहते हैं आइए निशा।
विज्ञापन