Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म होगा क्या अब... बहुत जल्द होगी रिलीज

सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म होगा क्या अब... बहुत जल्द होगी रिलीज
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली)। वास मूवीज एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म होगा क्या अब...  बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूट्यूब पर रिलीज ट्रेलर को दर्शकों ने लाइक्स और व्यूज देकर अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया। फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं। 

जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं। अंतिम तक फिल्म देखने के बाद दर्शक आश्चर्य करेंगे कि होगा क्या अब... महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगला, असम और मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म को देख सकेंगे। जिसकी सूची जारी कर दी गयी हैं। 

इस फिल्म में विकी पवार, चंद्रशिखा श्रीवास, प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता निषाद, अमित पटेल, श्री विश्वकर्मा, संदीप त्रिपाठी, पिंकू वर्मा, मुकेश पांडे, जेस डेजा, संजय राम, नैना लकड़ा, साहिल गिरी, ओविया, संजय बान, अंसार शेख, रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी, मोहन वैरागडे, देवयानी खोरगड़े, छवि सोनवाने, खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया है। 

फिल्म के निर्देशक हेमंत कुमार, निर्माता सूरज विश्वकर्मा, को-प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा, कथा -  पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन, असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी, एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन, क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा, सहायक निर्देशक अशोक माही, अविनाश गुप्ता गोलू एवं और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,676