Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

दीपिका के बर्थडे पर द आनसेट प्रोग्राम लॉन्च

दीपिका के बर्थडे पर द आनसेट प्रोग्राम लॉन्च
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च किया द आॅनसेट प्रोग्राम, नये टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर नयी और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है। दीपिका ने सच्ची कहानियों और नये टैलेंट को आगे बढ़ाने की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए, दीपिका ने आज द आॅनसेट प्रोग्राम की शुरुआत का ऐलान किया। 

यह उनके क्रिएट विद मी प्लेटफॉर्म का अगला कदम है, जिसका मकसद ऐसे नये क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को मौका देना है जो इंडियन फिल्म, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, ऐसे में उनकी टैलेंट देखी जाए, सुनी जाए और सही मायनों में सामने आ सके इसलिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है। 

यह प्रोग्राम जहां अच्छे और होनहार लोगों को सीखने के मौके देगा, वहीं उन लोगों के लिए भी आगे बढ़ने का मंच बनेगा जिनके पास अपने प्रोजेक्ट को संभालने का अनुभव और हुनर है। इसके पहले चरण में लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे काम शामिल होंगे। 

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, पिछले एक साल से मैं देश और उसके बाहर से बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें देखने, सुनने और अनुभव करने का मंच देने को लेकर बहुत गहराई से महसूस कर रही हूं। द आनसेट प्रोग्राम के लॉन्च का ऐलान करते हुए मैं बेहद खुश हूं और अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। 

देश और विदेश से क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने के अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए, दीपिका पादुकोण का द आनसेट प्रोग्राम अब एचटीटीपीएस :// आनसेट प्रोग्राम. इन पर देखा जा सकता है, जहां लोग अपना काम भेज सकते हैं और इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,841