Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

होमबाउंड के लिए जाह्नवी कपूर को एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) अवॉर्ड

होमबाउंड के लिए जाह्नवी कपूर को एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) अवॉर्ड
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर को होमबाउंड के लिए मिला एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) अवॉर्ड 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी फिल्म होमबाउंड के लिए एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की ओर से आस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री रही होमबाउंड ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। 

इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभायी है फिल्म समीक्षकों से भरपूर सराहना बटोरने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर चुकी इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को मिला यह सम्मान उनके अभिनय करियर में न सिर्फ एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में जाह्नवी की मजबूत की मौजूदगी को और पुख्ता करती है। 

जाह्नवी कपूर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि इस बेहद खास फिल्म के सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, लेकिन जो सबसे खास बात मुझे लगी वो है कि किसी को भी जज करने से पहले हम अपने पूर्वाग्रहों के बोझ से निकलें और वे जैसे हैं, उन्हें उसी तरह देखें। 

हालांकि मैं दूसरों से भी यही उम्मीद करती हूं कि मेरे बारे में कोई भी पूर्वाग्रह रखने या राय बनाने से पहले वे स्थिति का सही आकलन करें। मैं समझती हूं यही एक ऐसा उपहार है, जो हम बतौर इंसान एक-दूसरे को दे सकते हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने अभिनय को मिले इस खास पहचान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया है। 

जाह्नवी कपूर ने इस खास फिल्म के लिए अपनी पोस्ट में निर्देशक नीरज घेवान के प्रति भी आभार जताते हुए उन्हें प्यार से सबसे बेहतरीन निर्देशक और ह्यूमन टेडी कहा है। अपनी पोस्ट के जरिए जान्हवी ने यह भी बताया है कि होमबाउंड को भारत में मिला ये पहला अवॉर्ड है। 

हालांकि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म होमबाउंड के लिए जाह्नवी को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके अभिनय करियर सफर को और मजबूत करता है, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, दोनों में अपनी एक भरोसेमंद और अर्थपूर्ण पहचान बनाने में कारगर भूमिका भी निभा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,998