- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने मुलाकात की
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।