Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

आस्कर की रेस में शामिल होमबाउंड की किंग खान ने की तारीफ

आस्कर की रेस में शामिल होमबाउंड की किंग खान ने की तारीफ
विज्ञापन

शाहरुख खान ने की आस्कर की रेस में शामिल होमबाउंड की तारीफ की 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने आस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गयी फिल्म होमबाउंड की तारीफ की है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म होमबाउंड की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि फिल्म होमबाउंड सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनाओं की जीत है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान के साथ-साथ पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। 

होमबाउंड की कहानी दो दोस्तों की है, जो महामारी के दौर में अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। इस सफर के दौरान फिल्म जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सामने रखती है। 

फिल्म यह दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी इंसान के भीतर करुणा और इंसानियत कैसे जिंदा रहती है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,976