Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

ऐश्वर्या-आराध्या सोशल मीडिया पर एक्टिव

ऐश्वर्या-आराध्या सोशल मीडिया पर एक्टिव
विज्ञापन

आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं? मां ऐश्वर्या राय ने बताया सच; बोलीं- यह लोगों का प्यार है 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले कुछ वक्त से आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर एक बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के नाम से अकाउंट है, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया पर होने का दावा किया जा रहा है। अब खुद आराध्या की मां और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं, अब ऐश्वर्या ने खुद इस मामले में स्पष्ट कर दिया है। जानिए ऐश ने क्या कुछ बताया :

आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं है 

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अभिनेत्री ने यहां आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। आराध्या के फेक सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि जो चीजें बाहर हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वह उनकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि कोई न कोई शुभचिंतक जरूर है, जिसने इसे बनाया है। 

जाहिर है कि यह आराध्या, मेरे परिवार, मेरे पति और मेरे लिए प्यार की वजह से है। आपके इस प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या नहीं हैं। आराध्या अभी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। जो अकाउंट आराध्या के नाम से है, वह उनका नहीं है। ऐश्वर्या ने लोगों से ऐसे फेक अकाउंट से बचने का भी आग्रह किया। 

सिर्फ काम के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं ऐश 

सोशल मीडिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी ऐश्वर्या ने कहा कि मैं सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल नहीं करती है। मैं सिर्फ काम के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया की खासियत यह है कि यह आज जीवन का एक हिस्सा बन गया है।

इसका इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया जाता है जहां आप जुड़ सकते हैं, अपने काम को साझा कर सकते हैं। कंपनियां आपसे बात करना चाहती हैं। बेशक इसमें कई सारी अच्छी बातें हैं। हर कोई अपने फोन पर लगा रहता है और हर कोई उसमें डूबा रहता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन: 2 में नजर आई थीं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,986