Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

धर्मेंद्र के प्रभाव और यादें हमेशा हृदय में गहराई से जिंदा रहेगी : संजय सर्राफ

धर्मेंद्र के प्रभाव और यादें हमेशा हृदय में गहराई से जिंदा रहेगी : संजय सर्राफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ बॉलीवुड के ही-मैन ही नहीं थे, बल्कि उनकी सहज विनम्रता, सरलता और लोगों के प्रति उनका स्नेह उन्हें असाधारण बनाता था। संजय सर्राफ ने धर्मेंद्र की दीर्घ और प्रतिष्ठित फिल्मी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनकी अभिनय क्षमता, करिश्माई व्यक्तित्व और बड़े दिल ने भारतीय सिनेमा को एक अलग मुकाम दिया। 

उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र की याद हमेशा जीवित रहेगी-उनकी बातों, मुस्कान और उन किरदारों के जरिए, जिन्हें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में गहराई और आत्मा दी थी। उनके मूल्यों ने समाज के हर हिस्से को जोड़ा। 

उन्होंने कहा, उनकी विरासत ना केवल फिल्मों में बल्कि हमारे जीवन में मानवता, ईमानदारी और आदर्शवाद का संदेश देती है। धर्मेंद्र का अभिनय-युग तो समाप्त हो गया है, पर उनका प्रभाव और यादें हमेशा हृदय में गहराई से जिंदा रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,369