Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

मिस यूनिवर्स का खिताब जानें क्यों है खास

मिस यूनिवर्स का खिताब जानें क्यों है खास
विज्ञापन
  • 23 मोती, 1400 डायमंड, मिस यूनिवर्स के ताज की कितनी है कीमत, मोती क्यों हैं खास?

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विवादों के बीच मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। थाइलैंड के बैंकॉक में हुए प्रोग्राम में फ़ातिमा को ताज पहनाया गया। 

वो ताज जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ब्यूटी क्वीन की लाइफ बदल देता है। उन्हें दुनियाभर में पैसा और शोहरत दिलाते हुए उनका नाम इतिहास में दर्ज करा देता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1952 में हुई थी। 

इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 74वां संस्करण है। इस पूरे सफर में अब तक 10 क्राउन इस्तेमाल हो चुके हैं। इसे कई अलग-अलग कंपनियां बना चुकी हैं। इसमें डायमंड नेक्सस लैब, डीआईसी, मिकीमोतो जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलग-अलग नाम भी दिए जाते रहते हैं, जो इसकी पहचान को पुख्ता करता है।

मिस यूनिवर्स 2025 का ताज कितना खास?

समय-समय पर मिस यूनिवर्स के ताज में बदलाव हुआ है। इस साल मिस यूनिवर्स बनीं मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश ने जो ताज पहना है, उसे पहली बार 2024 में पेश किया गया था। जिसे पिछले साल मिन डेनमार्क विक्टोरिया कजेर ने पहना था। इस ताज का नाम है द लाइट ऑफ इनफिनिटी। इसे फिलीपींस की कंपनी ज्वेलमर ने तैयार किया है। दिलचस्प बात है कि इस ताज को किसी मशीन से नहीं, हाथों से तैयार किया गया है। 

यह हैंड मेड ताज अपनी साउथ सी पर्ल्स के लिए जाना गया, जो फिलीपींस का राष्ट्रीय रत्न है। खास बात यह भी है कि पहली बार है जब फिलीपींस ने मिस यूनिवर्स के लिए ताज तैयार किया है। इसमें 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया और इसमें जड़े 1400 डायमंड इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

क्यों खास हैं ताज में जड़े मोती

मिस यूनिवर्स के ताज में जिन 23साउथ सी गोल्डन पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें बहुत दुर्लभ मोतियों में गिना जाता है। ये मोतीफिलीपींस की समृद्ध समुद्री विरासत के प्रतीक हैं। ताज को बनाने के लिए मोम की नक्काशी की जाती है। 

फिलीपींस में मुकुट तैयार करने की यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। ज्वेलमर के कारीगर इसकी शुरुआती डिज़ाइन गढ़ते हैं फिर मोम का मॉडल डिजाइन की कई प्रक्रियाओं से होता हुआ अपने अंतिम रूप में पहुंचता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,360