Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा

चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अनुष्का शर्मा तीन साल बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अनुष्का ने अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में काम किया था। अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर फैंस के साथ शेयर कर दी है। बताया जा रहा है कि चकदा एक्सप्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। प्रतीक्षा राव के निर्देशन में बन रही इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। कर्णेश शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,192