Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

भंसाली की फिल्म में साथ दिखेंगे रणबीर, विक्की और आलिया

भंसाली की फिल्म में साथ दिखेंगे रणबीर, विक्की और आलिया
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने भंसाली की लव एंड वॉर में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ बातचीत की 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपने दो पसंदीदा कलाकार विक्की कौशल और आलिया भट्ट के बारे में बात की है। संजय लीला भंसाली की आने वाली एपिक सागा फिल्म लव एंड वॉर बिना में पहली बार तीन बड़े सुपरस्टार्स जैसे रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ दिखाई देंगे और यही वजह है कि यह एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। 

जहां हर कोई फिल्म के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए उत्साहित है। वहीं रणबीर कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर के बारे में खुलकर बात की। 

उन्होंने कहा, लव एंड वॉर एक फिल्म है जिसे मिस्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है, और इसमें मेरे दो पसंदीदा एक्टर्स में से एक विक्की कौशल हैं और, जाहिर है, मेरी सुपर टैलेंटेड वाइफ आलिया भट्ट भी हैं। इसे उस शख्स ने डायरेक्ट किया है जिसने मुझे सिनेमा के बारे में सब कुछ सिखाया। जो कुछ भी मैं एक्टिंग के बारे में जानता हूं, उसकी नींव उन्होंने रखी है। 

वह उस समय मास्टर थे, और अब 18 साल बाद उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। आज वह और भी बड़े मास्टर हैं। तो मैं इस सहयोग से बहुत खुश हूं। आखिरी बार भंसाली और रणबीर कपूर ने सांवरिया में साथ काम किया था। रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया एक अनोखी प्यार की कहानी थी, जिसमें भंसाली की कहानी कहने की जादुई कला और रणबीर का कभीबन भुलाने वाला चार्म देखने को मिला था। अब, 18 साल बाद, इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी का फिर से साथ आना रोमांचक है और वे लव एंड वॉर के साथ एक और मास्टरपीस बनाने जा रहे हैं।

भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। ऐसे में बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली और उनकी बेहद टैलेंटेड तिकड़ी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का यह साथ देखना बहुत शानदार होने वाला है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,686