नॉट रीचेबल में नजर आयेगी मुग्धा गोडसे और ज़ैब भट की जोड़ी
ABN Bureau• 02 Apr, 2021
1 Views
विज्ञापन
मुग्धा गोडसे अपनी आने वाली फिल्म नॉट रीचेबल में ज़ैब भट के साथ नजर आयेगी। मोबाइल फ़ोन के दौर में शायद ही कोई शख़्स होगा जो नॉट रीचेबल नामक शब्द से वाकिफ़ नहीं होगा। अब इसी नॉट रीचेबल नाम से एक फ़िल्म का ऐलान किया गया है। इस फ़िल्म में मुग्धा गोडसे और शक्ति कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे जबकि ज़ैब भट इस फिल्म में एक हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं । इस फिल्म का निर्माण वेव फिल्म प्रोडक्शन्स के तहत किया जा रहा है ।
मुग्धा गोडसे ने इस फिल्म में अहम रोल निभाने को लेकर अपनी खुशी जताई और कहा, मैं इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सेट पर लौटने को बेहद खुश हूं ,इस फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है और इसकी स्क्रिप्ट बेहद इंट्रस्टिंग है।
मुग्धा ने नॉट रीचेबल में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, फिल्म में मेरा रोल फिल्म के हीरो की बीवी का है. अपने पति की गुमशुदगी को लेकर एक बीवी की तमाम बेचैनियों से जुड़े जज़्बात को दर्शाने की कोशिश मैंने इस फिल्म में करनेवाली हूं। यह एक बेहद बढ़िया रोल है, मुझे खुशी है कि फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत और निर्माता इम्तियाज़ भट्ट ने मुझे इस रोल के लिए चुना।