Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत
विज्ञापन

मनोरंजन जगत से सामने आयी एक और बुरी खबर

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। मनोरंजन जगत से आज एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। हाल ही में खबर सामने आयी है कि फेमस सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 52 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गयी। 

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, जुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ इस्ट फेस्टिवल अटेंड करने गये थे। ये फेस्टिवल 19-21 सिंतबर को होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से रेसक्यू किया और हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री, बल्कि फैंस और करीबी दोस्तों को भी हिला कर रख दिया है। जुबीन गर्ग असम के जाने-माने संगीतकारों में से एक थे। न सिर्फ असम बल्कि, बॉलीवुड में भी उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिये थे, जिसमें गैंगस्टर फिल्म या अली शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,696