Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

न्यूयॉर्क फैशन वीक : माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में शिरकत करेंगी संजना सांघी

न्यूयॉर्क फैशन वीक : माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में शिरकत करेंगी संजना सांघी
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री संजना सांघी न्यूयॉर्क फैशन वीक में मशहूर अमेरिकी डिजाइनर माइकल कोर्स के ओपनिंग शो का हिस्सा बनने को तैयार हैं। हाई फैशन की प्रतिष्ठित दुनिया का ध्यान अब न्यूयॉर्क फैशन वीक पर केंद्रित है। 

संजना सांघी इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वह माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में अपने शानदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी मौजूदगी उस परंपरा को आगे बढ़ायेगी जिसे पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसी भारतीय सेलेब्रिटीज ने भी ब्रांड के साथ जोड़कर निभाया है। 

संजना ने इससे पहले फरवरी 2019 में माइकल कोर्स के शो में स्टाइलिश प्लेड आउटफिट पहनकर फ्रट रो में शिरकत की थी। हाल ही में, 2023 में, प्रियंका चोपड़ा ने भी एनवायएफडब्ल्यू में विक्टोरियाज सीक्रेट की एंबेसडर के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर शिरकत की और ब्रांड की फिल्म द विक्टोरियाज सीक्रेट वर्ल्ड टूर पर बात की। इस सीजन संजना एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी होंगी जो शो में शामिल होंगी। 

फैशन शो में शामिल होने के उत्साह पर बात करते हुए संजना ने कहा, फैशन हमेशा से मेरे लिए आत्म-अभिव्यक्ति का एक खास जरिया रहा है। मेरी हमेशा से क्लासिक और सिंपल स्टाइल रही है, और न्यूयॉर्क फैशन वीक ओपनिंग शो में माइकल कोर्स कॉउचर में सिर से पाँव तक सजे रहकर शिरकत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 

भारत से आमंत्रित एकमात्र अभिनेत्री होना मेरे असली स्वभाव की एक बड़ी मान्यता है, और लगता है जैसे सब कुछ अब पूरा हो गया हो। मैंने कई गर्व के पल भारतीय डिजाइनर्स जैसे अंजु मोदी, वरुण बहल और पंकज व निधि के साथ इंडिया कॉउचर वीक और लक्मे फैशन वीक में बिताए हैं। अब मैं उम्मीद करती हूं कि न्यूयॉर्क में अपनी मौजूदगी से भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचा पाउं। मैं बेहद उत्साहित हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,700