क्रिकेट के बाद धोनी की फिल्मों में जबरदस्त एंट्री, द चेज के टीजर में गोलियां चलाते आये नजर
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज अब फिल्मों में नजर आयेंगे। काफी लंबे समय से धोनी के फिल्म जगत में खबरें आ रही थी और अब धोनी की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। क्रिकेट के बाद अब धोनी द चेज में दिखाई देंगे।
माधवन द्वारा शेयर किये गये द चेज के टीजर में धोनी गोलियां चलाते हुए नजर आये। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है, जिन्होंने इससे पहले आलिया भट्ट और वेदांग रैन की जिग्रा का निर्देशन किया था। इस क्लिप में माधवन और धोनी काले रंग के कपड़े और धूप का चश्मा पहने, बंदूकें पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
माधवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक मिशन। दो लड़ाके। कमर कस लीजिये- एक रोमांचक, धमाकेदार चेज की शुरुआत। द चेज का टीजर अब रिलीज हो गया है। वासन बाला द्वारा निर्देशित। जल्द आ रही है।