Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

सैयारा ने बनाया रिकॉर्ड, की बेहतर कमाई

सैयारा ने बनाया रिकॉर्ड, की बेहतर कमाई
विज्ञापन

2025 में जुलाई में हुई सबसे ज्यादा कमाई, सैयारा से महावतार नरसिम्हा तक बॉक्स आफिस पर छाई ये टॉप 10 फिल्में  

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। इंडियन बॉक्स आफिस पर साल दर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज का आंकड़ा शामिल नहीं हैं। इंडियन बॉक्स आफिस सालाना मोटी कमाई करता है। फिलहाल घरेलू बॉक्स आफिस पर वॉर 2 और कूली ने धमाल मचा रखा है। दोनों फिल्मों ने मिलकर घरेलू बॉक्स आफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

आरमैक्स मीडिया की अनुसार, मौजूदा साल के जुलाई महीने में इंडियन बॉक्स आफिस ने सबसे ज्यादा नोट छापे हैं। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इन फिल्मों में सैयारा कमाई में सबसे आगे हैं। आइये जानते हैं। जुलाई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में और उनकी कमाई और साथ ही जानेंगे जनवरी-से जुलाई तक की कमाई का आंकड़ा कितना हुआ है। 

7 महीनों में हुई इतनी कमाई

आरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन बॉक्स आॅफिस पर जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ने 1430 करोड़ रुपये कमाये हैं। अगर जनवरी से जुलाई तक के डोमेस्टिक बॉक्स आफिस का आंकड़ा देखें तो यह 7,175 रुपये बैठता है, जबकि साल 2024 से सात महीनों की कमाई का यह आंकड़ा 22 फीसदी ज्यादा है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा साल में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है और साल 2023 के आंकडे़ (12,226 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूट सकता है। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी ने अकेले ढाई हजार से ज्यादा कमाये थे। आइये जानते हैं, जुलाई 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में।

टॉप 10 कमाऊ फिल्में (घरेलू बॉक्स आफिस)

  • सैयारा- 392 करोड़ रुपये 
  • महावतार नरसिम्हा- 259 करोड़ रुपये 
  • जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ- 125 करोड़ रुपये 
  • हरी हरा वीरा मल्लू - 102 करोड़ रुपये 
  • सू फ्रॉम सो- 85 करोड़ रुपये 
  • थलाइवन थलाइवा- 72 करोड़ रुपये 
  • किंगडम- 65 करोड़ रुपये 
  • मेट्रो... इन दिनों- 62 करोड़ रुपये 
  • सुपरमैन- 61 करोड़ रुपये 
  • द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स - 43 करोड़ रुपये
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,785