Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

रानी मुखर्जी ने अपना प्राइज किया मांओं को समर्पित

रानी मुखर्जी ने अपना प्राइज किया मांओं को समर्पित
विज्ञापन
  • मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए नेशनल अवॉर्ड पाकर गदगद रानी, बोलीं- सभी मांओं को समर्पित…

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड पाकर रानी मुखर्जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने इस अवॉर्ड को दुनिया भर की मांओं को समर्पित करती हैं। 

जानिए, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर रानी मुखर्जी ने और क्या कहा?

रानी मुखर्जी अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहती हैं, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतकर मैं काफी खुश हूं। यह मेरे 30 साल के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। एक कलाकार के तौर पर मैं लकी रही हूं कि कुछ कमाल की फिल्में की हैं। मुझे उन फिल्मों के लिए बहुत प्यार मिला है। 

फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में मेरे काम को सम्मानित करने के लिए मैं नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी का धन्यवाद करती हूं। मैं इस पल को फिल्म की पूरी टीम, मेरे प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, डायरेक्टर आशिमा छिब्बर के साथ शेयर करती हूं। यह अवॉर्ड 30 साल के मेरे काम, मेरे डेडिकेशन और सिनेमा के लिए मेरे जुनून का सबूत है।

रानी मुखर्जी आगे कहती हैं, मैं अपना नेशनल अवॉर्ड दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करती हूं। हमारी  फिल्म में एक मां की ही कहानी है, जिसने अपने बच्चों को पाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया। इस कहानी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था। सच में, एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार बिना शर्त का होता है। 

इस बात का अहसास मुझे तब हुआ जब मेरा अपना बच्चा हुआ। इसलिए यह नेशनल अवॉर्ड, यह फिल्म बेहद इमोशल, पर्सनल है। हमने फिल्म के जरिए यही दिखाने की कोशिश की कि एक मां अपने बच्चों के लिए पहाड़ भी हिला सकती है। दुनिया को एक बेहतर जगह भी बना सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,789