टीम एबीएन, रांची (ऑड्रे हाउस)। THIS THAT MUSIC के बैनर तले बने म्यूजिक वीडियो Sajna रे का भव्य पोस्टर विमोचन समारोह रविवार को ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित किया गया। इस गीत को एस.के. सोनू तुरी और साक्षी सिंह ने स्वरबद्ध किया है, जबकि अभिनय में विनोद जायसवाल और गुनगुन साहा नजर आएंगे।
इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन बाबू भाई (सुंदरम ओझा) ने किया है। सुरज खन्ना इसके निर्माता और अशोक गोप सह-निर्माता हैं। संगीत दिया है म्यूजिकल साजिद ने, जबकि गीत के बोल एस.के. सोनू तुरी ने लिखे हैं। छायांकन (D.O.P.) वाहीद अहमद ने किया है और संपादन आर.वी. राहुल तथा संजीत द्वारा किया गया है।
पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में फ़िल्म और रंगमंच से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें कृष्ण सारथी, ऋषिकेश लाल, इंदरजीत सिंह, कैलाश मानव, निरंजन मिश्रा, दिव्या गुप्ता, देवपूजन ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, रंजू मिंज, सोनू इंदवार और महेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी उपस्थित अतिथियों ने टीम को बधाई दी और कहा कि Sajna Re जैसे प्रोजेक्ट न केवल झारखंड की युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे हैं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक पहचान को भी देशभर में पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और तालियों की गूंज के साथ हुआ।