Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 81
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

हेराफेरी-3 से वापसी करेंगे परेश रावल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हेराफेरी-3 से वापसी करेंगे परेश रावल
विज्ञापन

हेराफेरी में हुई परेश रावल की वापसी 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल हेराफेरी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी इन दिनों अपने तीसरे सीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। हेराफेरी सीरीज में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आये थे।अक्षय कुमार के साथ अनबन के बाद परेश रावल ने फिल्म हेराफेरी 3 छोड़ने का फैसला किया था, जिससे प्रशंसकों में निराशा थी। 

ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म की तीसरे सीक्वल में राजू और श्याम (अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी) के साथ बाबू भइया यानी परेश रावल नजर नहीं आयेंगे। इन खबरों ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया था। बताया जा रहा था कि फिल्म हेराफेरी 3 को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच कुछ खटपट हो गई थी, जो कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गयी थी। 

परेश रावल ने फिल्म हेराफेरी से बाहर होकर सभी को हैरान कर दिया था। लोगों ने उनसे बाबू भैया के किरदार में वापसी करने की गुजारिश भी की थी। हालांकि, अब चीजें पटरी पर आती नजर आ रही है। 

कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अपना मन बदल लिया है और मेकर्स के साथ सुलह कर ली है। कहा जा रहा है कि परेश रावल ने अक्षय कुमार और प्रोडक्शन हाउस के साथ सभी मुद्दों को सुलझा लिया है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ नजर आयेंगे। 

गौरतलब है कि हेरा फेरी वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद इस फिल्म की सीक्वल फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि हेरा फेरी 3 भी पहले दोनों पार्ट्स की तरह सुपरहिट होगी।

विज्ञापन