Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

80 की उम्र में दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन

80 की उम्र में दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन
विज्ञापन

दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन, 80 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। कभी काजोल के चाचा अयान मुखर्जी तो कभी एक्टर राजेश का निधन। वहीं, अब हाल ही में फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आयी है। फिल्मी और साहित्य की दुनिया पर राज करने वाले एचएस वेंकटेशमूर्ति का निधन हो गया है। सिनेमा को बेहतरीन लिरिक्स और डायलॉग्स देने वाले वेंकटेशमूर्ति का 80 साल की उम्र में देहांत हो गया। उनके इस दस दुनिया से जाने की खबर ने सबको गम में डूबो दिया है। 

एचएस वेंकटेशमूर्ति पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह बीमारियों को मात नहीं दे पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वेंकटेश के निधन की खबर से सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गयी है।   

एचएस वेंकटेशमूर्ति के अंदर हुनर कूट-कूटकर भरा था। वह गीतकार और कवि ही नहीं, बल्कि नाटककार, डायलॉग राइटर, लेखक और प्रोफेसर भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं और साथ ही सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक लेखक के रूप में उन्होंने कन्नड़ में 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके एक नाटक हूवी को कन्नड़ पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में भी चुना गया था।  

इतना ही नहीं, वेंकटेशमूर्ति कन्नड़ सिनेमा में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म किरिक पार्टी में बतौर गीतकार काम कर चुके थे। थुगु मंचदल्ली कूथु गाने में उनके लिरिक्स ही थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी अपना योगदान दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,948