देओल फैमिली की तीसरी पीढ़ी के राजवीर देओल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये हैं सनी देओल के छोटे बेटे- राजवीर। इस बात की जानकारी खुद धर्मेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। राजवीर से पहले उनके भाई करन देओल फिल्म इंडस्ट्री में आ चुके हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास थी।
धर्मेन्द्र ने राजवीर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मेरा पोता राजवीर का फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है, अवनीश बड़जात्या के डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ। मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि इन दोनों बच्चों को भी उतना ही प्यार दीजिएगा जितना आपने मुझे दिया है। गुड लक और गॉड ब्लेस। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अवनीश का कहना है कि राजवीर की आंखें बोलती हैं।