Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर का किरदार निभायेंगे अली फजल

अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर का किरदार निभायेंगे अली फजल
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अली फजल अपनी आने वाली फिल्म में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर (पैपराजी) का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के सबसे बहुप्रतिभाशाली कलाकारों में से एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कामयाबी हासिल कर चुके अली फजल अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक अनोखा किरदार निभाने जा रहे हैं। 

चर्चा है कि अली फजल इस बार एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आयेंगे, जो ग्लैमर वर्ल्ड की तेज रफ्तार और उथल-पुथल भरी दुनिया को दर्शायेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट अब अपने आखिरी चरण में है और फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। माना जा रहा है कि अली जल्द ही इस किरदार की तैयारी भी शुरू कर देंगे। 

यह फिल्म एक डार्क ड्रामेडी होगी, जिसकी कहानी मुंबई की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर आधारित है। अली फजल हमेशा से हटकर और अलग तरह के किरदार चुनते आये हैं और यह रोल भी कुछ ऐसा ही है। 

कहा जा रहा है कि यह फिल्म पैपाराजी संस्कृति के पीछे की असली सच्चाई को दिखाने की एक दिलचस्प कोशिश है। स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और प्री-प्रोडक्शन कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,305